फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाड़े महिला की हत्या: मायके में थी सोनी, बाइक सवार बदमाशों ने बीच रास्ते रोककर ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां

Tue, 19 Dec 2023 04:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के दौराला में मायके में आई महिला को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियां बरसा दीं। गंभीर हालत में महिला को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
महिला व मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के मवीमीरा गांव में दिन निकलते ही बाइक सवार युवक ने मायके आई एक महिला पर बीच गांव में गोलियां बरसा दी। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई। आरोपी मौके से भागने में सफल रहे। गंभीर हालत में महिला को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन

मौके पर पुछताछ करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

मवीमीरा गांव निवासी सोनी पुत्री सुभाष की शादी दस साल पहले खतौली के हाजीपुर गांव निवासी सतेंद्र से हुई थी। सोनी की शादी बड़ी बहन अलका के देवर से हुई थी। कुछ विवाद के चलते सोनी का छुटछुटाव हो गया था। पिता सुभाष ने बताया कि 20 दिन पहले ही सोनी की दूसरी शादी चांद शमन निवासी रविंद्र के साथ हुई थी। फिलहाल सोनी अपने मायके आई हुई थी।

मौके से बरामद खोखे - फोटो : Amar Ujala

सोनी मंगलवार सुबह भाई अनुज फौजी के मकान से अपने दूसरे मकान पर पैदल आ रही थीं। जैसे ही वह बीच गांव में बड़े मंदिर के समीप पहुंची तो बाइक सवार युवक ने सोनी पर गोलियां बरसा दी। सोनी को दो गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और ग्रामीण घरों में दुबक गए, जिस कारण आरोपी मौके से आसानी से भाग निकला।

जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala

घायल हालत में सोनी को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और घटना स्थल से पिस्टल के दो खोखे बरामद किए। सुभाष के चार बेटी और दो बेटे हैं। सोनी तीसरे नंबर की है। 

मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : Amar Ujala

प्रेम-प्रसंग से जुडा हो सकता है मामला 
सोनी की पहली शादी हाजीपुर निवासी बड़ी बहन अलका के देवर सतेंद्र के साथ हुई थी। सोनी दो माह पहले पति सतेंद्र के साथ मवाना दवाई लेने गई थी। इस दौरान पति को चकमा देकर सोनी खरदौनी गांव निवासी प्रेमी नाजिम के साथ भाग गई।

विज्ञापन

मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : Amar Ujala

सोनी को सिकंदराबाद से बरामद किया गया था, जिसके बाद सतेंद्र ने सोनी को ले जाने से इंकार कर दिया। 20 दिन पहले ही सोनी की दूसरी शादी हुई थी। पुलिस प्रेम प्रसंग और पहली शादी को लेकर जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक का कहना है कि जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें