फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण, दो माह की हुई गर्भवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र की एक कालोनी निवासी महिला ने नौकरी और शादी का झांसा देकर एक युवक पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। वह दो महीने की गर्भवती है। शादी करने को कहने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। इस संबंध में एसएसपी से शिकायत की गई है। एसएसपी ने सीओ ब्रह्मपुरी को जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। उसके एक बेटा है। वह नौकरी की तलाश कर रही थी। इसी दौरान तारापुरी निवासी एक युवक ने उसे काम दिलाने का झांसा दिया। उससे प्रेम संबंध हुए तो उसने शादी करने को कहा। महिला का आरोप है कि एक दिन कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी वीडियो भी बनाई। इसके बाद भी वह वीडियो दिखाकर यौन शोषण करता रहा। दो माह की गर्भवती होने पर आरोपी ने उससे गर्भपात कराने को कहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें