मेरठ के भावनपुर क्षेत्र में नगला साहू गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में नगला साहू गांव के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 28 वर्षीय कविता की मौत हो गई। वह बृहस्पतिवार शाम अपने पति अमित जाटव के साथ दवा लेने मेरठ आ रही थी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कविता को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पति के साथ दवा लेने आ रही थी कविता
किला परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सोना निवासी कविता पत्नी अमित जाटव काफी समय से बीमार चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम वह अपने पति के साथ बाइक से मेरठ दवा लेने जा रही थी। दंपती नगला साहू गांव के सामने पहुंचे, तभी उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई महिला
अज्ञात वाहन की टक्कर से कविता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए मेरठ के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने शुरू की वैधानिक कार्रवाई
हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की मौत के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन के संबंध में जानकारी स्पष्ट नहीं हो सकी है।