फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठः विदेश से आई महिला अब तक लापता, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, एफआईआर की तैयारी

Mon, 28 Dec 2020 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ 
विज्ञापन
missing - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विदेश से आई एक महिला लापता हो गई है। यह महिला लिसाड़ी गेट क्षेत्र की रहने वाली है जो 14 दिसंबर को लंदन से आई है। स्वास्थ्य विभाग व सर्विलांस टीम महिला को ट्रेस नहीं कर सकी हैं। इस संबंध में सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन ने पुलिस के पास तहरीर भिजवाई है। 

विज्ञापन


सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन के अनुसार 32 वर्षीय महिला अतहर सबीह लिसाड़ी गेट क्षेत्र के तारापुरी की रहने वाली है। यूनाइटेड किंगडम और अन्य देशों में कोरोना के नए वायरस को लेकर विदेश से आए मेरठ में सभी लोगों को ट्रेस कराकर कोरोना की जांच कराई गई है। स्वास्थ्य की अलग-अलग टीमें विदेश जाने वाली इस महिला को तलाश रही हैं लेकिन महिला का कोई अता-पता नहीं मिला। 

जो पता डाटा में दर्ज है उसको लेकर भी अलग से एक टीम जांच कर रही है। स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को लिसाड़ी गेट पुलिस को इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला को ट्रेस करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


सीएमओ का कहना है कि लिसाड़ी गेट थाने में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। महिला की तलाश में मस्जिदों के मौलवियों ने अलग अलग जगहों पर पुलिस का सहयोग करने की बात कही है। विदेश से आने वाले चार लोग अभी तक मेरठ में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें