फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यौन शोषण के आरोपी से बचाने के बहाने महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पति से अलग रह रही महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने कई दिन यौन शोषण किया। शादी की बात से आरोपी मुकर गया और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी से बचाने के बहाने दूसरे युवक ने महिला से नजदीकी बढ़ाई और उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर कई बार संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर नौचंदी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

महिला ने 29 अगस्त को नौचंदी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि कई वर्ष से विवाद के चलते वह पति से अलग रह रही है। कुछ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात आदिल नाम के युवक से हुई थी। आरोप है कि आदिल ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी करने का आश्वासन दिया और धोखे से नशीला पदार्थ देकर जबरन उससे संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी बिना शादी किए अपने साथ रहने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
कुछ दिन पूर्व महिला की मुलाकात ब्रह्मपुरी क्षेत्र निवासी आशीष सिंघल से हुई। महिला ने आशीष सिंघल को आदिल के बारे में जानकारी देकर मदद की मांग की। आरोप है कि आशीष ने आदिल से बचाने का झांसा देकर महिला से नजदीकी बढ़ाई। आरोप है कि महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया गया। पीड़िता के अनुसार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ संबंध बनाए गए।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आशीष सिंघल को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आदिल को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें