फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, भाई व पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 29 Oct 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ न्यूज
यूपी के बागपत में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मायके से सैंकड़ों की संख्या में लोग ससुराल पहुंचे और हंगामा किया। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में मृतका के भाई ने कोतवाली में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक वे हाथ नहीं लग सके। मेरठ जनपद के कस्बा खिवाई निवासी आफताब आलम पुत्र मोहम्मद सद्दीक ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होने बहन शबाना का निकाह सरताज पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला ईदगाह बागपत के साथ किया था। निकाह में पांच लाख रूपये के करीब खर्च किया, लेकिन ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे।
 
विज्ञापन

2 of 7
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला
निकाह के बाद से दहेज में बाइक व एक लाख रूपये की मांग कर रहे थे। उसकी बहन शबाना के साथ कई बार मारपीट की। बहन ने मायके वालों को यह भी बताया था कि दहेज के लिए ये उसकी हत्या कर सकते है। कई बार ससुराल वालों की मांग पूरी भी की गई। दो माह पूर्व उसके बेटे को जन्म दिया। उन्होने 35 हजार रूपये का सामान बहन की ससुराल भिजवाया। 10 दिन पूर्व बहन मायके गई थी। उसने तब भी हत्या किए जाने के बारे में बताया, लेकिन परिजन वालों ने समझाकर उसे वापल ससुराल भेज दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
मेरठ न्यूज
शनिवार की रात उसने अपने बहनोई को फोन कर बहन से बात कराने के लिए कहा, लेकिन उसकी बहन से बात नहीं कराई गई। रविवार की सुबह आठ बजे के लगभग ससुराल से मोबाइल पर सूचना मिली कि शबाना की हत्या कर दी गई है। इस पर मायके से सैंकड़ों की संख्या में महिलल व पुरूष ससुराल में पहुंचे तो घर में शबाना की लाश पड़ी हुई थी। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। गले पर निशान मिले। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर भाग निकले थे। मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। साढ़े 12 बजे के लगभग पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।इस संबंध में मृतका के भाई  आफताब आलम ने पति सरताज, ससुर सरफराज, सास सन्नो, जेठ शहनवाज, जेठानी काजल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या के कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के गले पर निशान मिले है। भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उन्हे पकडने के लिए दबिशें दे रही है।

मृतका के परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा 

4 of 7
बागपत न्यूज
शबाना की हत्या के विरोध में मेरठ जनपद के कस्बा खिवाई से आए मायके वालों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस पर आरोपी सास को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप था कि पुलिस ने बिना पंचनामा भरे ही शव को उठाकर भिजवा दिया। पुलिस के सामने से आरोपी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने लोगों की तीखी नोंक झोंक हुई। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।  
विज्ञापन

कोतवाली में महिला का रो-रोकर बुरा हाल 

5 of 7
बागपत न्यूज
मृतक शबाना के मायके से आई महिलाओं ने भी पुलिस को खरी खोटी सुनाई। कोतवाली में बैठी महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। 
 
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच रात्रि में हुआ था विवाद 

6 of 7
बागपत न्यूज
आरोपी सास ने बताया कि शनिवार की रात में शबाना व उसके पति शरताज में मामूली झगड़ा हो गया था। जिसके बाद दोनों ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में चले गए। रात में घर पर ससुर सरफराज, सास सन्नो, जेठ शहनवाज, देवर सुलेमान, देवता फरदीन, पोता जुबैर मौजूद थे। जेठानी काजल अपने मायके गई हुई है। रात में पति-पत्नी के बीच क्या विवाद हुआ, उन्हे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सुबह जब काफी देर तक भी शबाना नीचे नहीं आई तो वे ऊपर चले गए। अंदर कमरे में बैड पर शराब की लाश पड़ी हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा बराबर में लेटा हुआ था। उसकी मौत किस तरह हुई, वह नहीं जानती।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

साढ़े चार घंटे बाद पुलिस को मिली सूचना 

7 of 7
बागपत न्यूज
शबाना की हत्या रात्रि में हुई। मायके वालों को सुबह आठ बजे जानकारी मिली और पुलिस को साढ़े 12 बजे जानकारी दी गई। साढ़े चार घंटे तक घटना स्थल पर क्या चलता रहा? पुलिस को इतनी देर से जानकारी क्यों दी गई। यह सवाल पुलिस के सामने खड़ा हो गया है। सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस देरी से जानकारी देने की भी जांच करेगी।  


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें