दौराला। कस्बा निवासी एक महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर नौकरी करता है और वह अपने छोटे बेटे के साथ घर पर रहती है। आरोप है कि गांव के ही राहुल, उसके पिता कृष्णपाल, मां बबली और चाचा अनिल ने घर में घुसकर उसके साथ अभद्र हरकत की। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और धमकी देकर मौके से भाग निकले। पूर्व में आरोपियों ने उसके साथ ऐसा ही किया था। परंतु, उस दौरान लोगों ने समझौता करा दिया था। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद