फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़, आरोपी को पंचायत में मारे पांच जूते

Mon, 23 Nov 2020 12:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में युवती से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी युवक को पंचायत में पांच जूते मारने का मामला सामने आया है। कोतवाली देहात में बरूकी क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर पहुंचकर बुरी नीयत से छेड़खानी करने वाले व्यक्ति को परिजनों ने पकड़कर बुरी तरह पीटा। इस मामले में हुई पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने का फरमान सुनाकर मामले को रफा-दफा किया गया।

विज्ञापन


थाना कोतवाली देहात के बरूकी चौकी क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति रात के समय गांव की एक युवती के घर पहुंच गया। युवती के साथ बातचीत करते हुए छेड़खानी करने लगा। परिजनों ने उसकी इस हरकत पर आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा व बाद में छोड़ दिया।

अलग-अलग बिरादरी से मामला जुड़ा होने के कारण गांव में पंचायत बुलाई गई। युवती के परिजनों ने बरुकी चौकी में तहरीर दी है। तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


इसके बाद पंचायत में आरोपी को पांच जूते मारने की सजा सुनाई गई। भरी पंचायत में पांच जूते मारने के बाद मसले को रफा-दफा कर दिया गया। यह घटना आसपास के गांव में भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें