फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर महिला से जेवरात एवं नकदी लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए बुधवार दोपहर को मायके जाने के लिए एक महिला वाहन के इंतजार में शास्त्रीनगर एल ब्लॉक चौकी के समीप खड़ी थी। इसी दौरान महिला ने एक कार में हापुड़ तक के लिए लिफ्ट ली। कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने महिला से सोने-चांदी के जेवरात तथा हजारों की नकदी लूटकर उसे खरखौदा बाईपास पर फेंक दिया। परिजनों के साथ थाने पहुंची महिला ने शिकायत की। हालांकि पुलिस ने पीड़ित पक्ष को साथ लेकर कांबिंग की। बाद में घटना को दूसरे क्षेत्र की बताकर पीड़ित को चलता कर दिया।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर एल ब्लॉक निवासी गीता पत्नी अक्रांत रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए बुलंदशहर के थाना बीवीनगर के गांव डारली जाने की खातिर एल ब्लॉक शास्त्रीनगर पुलिस चौकी के समीप वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की एक कार आकर रुकी। चालक ने गीता को हापुड़ तक लिफ्ट देने के लिए कहा। उसने बताया कि कार सवार अन्य लोग भी हापुड़ जा रहे हैं। इस पर गीता कार में बैठ गई। उसका आरोप है कि बिजली बंबा पुलिस चौकी पार होते ही कार सवार बदमाशों ने तमंचे निकाल लिये तथा उससे सोने का सेट, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी एवं करीब 13000 रुपये लूट लिये। इसके बाद बदमाश महिला को खरखौदा बाईपास पर फेंककर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने राहगीर की मदद से परिजनों को वारदात की जानकारी दी। इस पर गीता का देेवर प्रशांत अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। इसके बाद पीड़ित अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची तथा पुलिस को जानकारी दी। इस पर महिला तथा परिजनों को साथ लेकर कांबिंग कराई परंतु सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पुलिस ने मामला दूसरे थाना क्षेत्र का बताते हुए तहरीर लेने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

वह दबिश के लिए बाहर गए हुए थे। इस मामले की उन्हें जानकारी नहीं है। इस मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी। -मनीष बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक खरखौदा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें