फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: आत्महत्या के इरादे से तीन साल के बेटे संग ट्रेन के आगे कूदी विवाहिता, महिला COP ने जान पर खेलकर बचाई

Sun, 22 Dec 2024 10:15 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

दौराला रेलवे स्टेशन पर तीन साल के बेटे के साथ एक महिला  आत्महत्या करने के इरादे से ट्रेन के आगे कूद गई। वहां माैजूद एंटी रोमियो प्रभारी ने दोनों को अपनी जान पर खेलकर सुरक्षित बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के दौराला रेलवे स्टेशन पर गृह क्लेश के चलते अपने तीन साल के बेटे के साथ एक महिला शनिवार को आत्महत्या करने पहुंची। सहारनपुर से मेरठ की ओर आ रही ट्रेन के सामने जैसे ही महिला ने कूदने का प्रयास किया, वहां चेकिंग कर रही एंटी रोमियो प्रभारी खुशबू यादव ने अपनी जान पर खेलकर दोनों को बचा लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपूर्द कर दिया।

विज्ञापन


दौराला थाने की एंटी रोमियो प्रभारी खुशबू यादव ने बताया कि शनिवार को वह टीम के साथ दौराला रेलवे स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। बताया कि लगभग साढ़े दस बजे सहारनपुर से मेरठ की ओर एक ट्रेन आ रही थी। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक महिला की गतिविधि संदिग्ध देखी।

यह भी पढ़ें: Meerut Mahotsav: मेरठ महोत्सव का आज आगाज, पांच दिन जमेगा रंग, 25 दिसंबर तक लागू रहेगा रूट डायवर्जन
विज्ञापन


बताया कि जैसे ही ट्रेन नजदीक पहुंचने वाली थी महिला अपने तीन साल के बेटे के साथ ट्रेक पर कूदने लगी, जिस पर उन्होंने तेजी से दौड़कर दोनों को बचा लिया। टीम दोनों को अपने  साथ थाने ले आई और आत्महत्या करने का कारण पूछा।
विज्ञापन


महिला ने गृह क्लेश के चलते ऐसा कदम उठाने की बात कहीं। पुलिस ने महिला के परिजनों को फोन पर सूचित किया। सूचना पर परिजन थाने पहुंचे। पुलिस ने महिला व बच्चे को परिजनों के सुपूर्द कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें