फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान पर आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा, मेरठ में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज

Wed, 04 Jun 2025 05:49 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

बरेली में तैनात महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान पर मेरठ के मेडिकल थाने में आय से अधिक संपत्ति मामले में भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश पुलिस में बरेली में तैनात महिला इंस्पेक्टर नरगिस खान पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में मेरठ के मेडिकल थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि महिला अधिकारी की संपत्ति उनकी आय से कहीं अधिक है। जिसकी कीमत करोड़ों में है। प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर मेरठ पुलिस ने भ्रष्टाचार अधिनियम की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: उमस से बेहाल होगा मेरठ, दिन में गर्म हवाएं, रात में भी चैन नहीं ! तीन दिन रहेगी तपिश 

विज्ञापन
विज्ञापन

नरगिस खान वर्तमान में बरेली में तैनात हैं, लेकिन जांच में कई ऐसे वित्तीय लेन-देन और संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जो उनके घोषित स्रोतों से मेल नहीं खाते।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों और चल-अचल संपत्तियों की विस्तृत जांच की जा रही है। केस अब एंटी करप्शन यूनिट या सतर्कता विभाग को सौंपे जाने की संभावना है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि आरोप सिद्ध होते हैं, तो आगे की कार्रवाई में, निलंबन और विभागीय जांच भी शामिल हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें