फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- पांच दिन पूर्व अज्ञात वाहन ने कांवड मार्ग पर मारी थी टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। कांवड़ मार्ग पर पांच दिन पूर्व अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुई 40 वर्षीय वरिशा ने उपचार के दौरान बुधवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
कस्बा सिवाल खास निवासी मुस्तफा की पत्नी वरिशा पांच दिन पहले कांवड़ मार्ग से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में वरिशा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले पांच दिनों से उनका उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान वरिशा की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति मुस्तफा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से भाग गया था। पुलिस चालक और उसके वाहन की पहचान के लिए अब कांवड़ मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें