फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिकायत वापस न लेने पर घर में पथराव का आरोप, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते पर भैंस बांधने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने, पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के पांचली बुजुर्ग गांव में रास्ते पर भैंस बांधने को लेकर शुरू हुआ विवाद तूल पकड़ गया। पीड़ित पक्ष ने शिकायत वापस न लेने पर घर में घुसकर पथराव करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पथराव में एक महिला घायल हो गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार दिलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पांचली बुजुर्ग निवासी तसव्वुर ने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाले लोग गली में अक्सर भैंस बांध देते हैं। इससे रास्ता अवरुद्ध हो जाता है।कई बार समझाने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ। आरोप है कि विरोध करने पर सोमवार रात पड़ोसी और उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत थाना पुलिस से की गई लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
पीड़ित का आरोप है कि शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा था। बृहस्पतिवार दोपहर शिकायत वापस लेने से इन्कार करने पर आरोपी पक्ष के लोग छतों पर चढ़ गए और उनके घर पर पथराव कर दिया। पथराव में उनकी पत्नी हिना घायल हो गईं।सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख आरोपी वहां से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर थाना पुलिस को मौके पर भेजा गया है। पूरे प्रकरण की जांच कर तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें