मोदीपुरम। पल्लवपुरम निवासी महिला भारती उर्फ मुस्कान के जख्मी होने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी पर पता चला कि महिला ने खुद को चोटिल किया था।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि महिला का अपने पति नितिन से विवाद चल रहा है, जिसमें प्राथमिकी दर्ज है और चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी गई है। बृहस्पतिवार को महिला के चोटिल होने की जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची और महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, फिलहाल महिला की हालत ठीक है। बताया कि जांच की जा रही है कि महिला ने खुद को चोटिल क्यों किया। संवाद