सतवाई गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। सतवाई गांव में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने समाज की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की दिशा को लेकर गहन विचार-विमर्श किया।
चौधरी ईलम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित हिंदू सम्मेलन में पहुंचे मुख्य वक्ता भैयादास महाराज ने कहा कि हिंदू समाज की शक्ति उसकी एकता, अनुशासन और सांस्कृतिक चेतना में निहित है। समाज को जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में कार्य करना होगा। हिंदू समाज को संगठित होने की जरूरत है। गुरुकुल प्रभात आश्रम टिकरी के पूज्य स्वामी विवेकानंद सरस्वती महाराज, मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत प्रचारक अनिल कुमार, वशिष्ठ अतिथि संस्कृत विभाग पूर्व अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सरकार वाचस्पति मिश्रा, कुलदीप आर्य ने भी विचार रखते हुए हिंदुओं को जागरूक करते हुए कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन में योग ही ऐसा माध्यम है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आत्मिक रूप से सशक्त बनाता है।स्वयंसेवकों को गांव-गांव संपर्क बढ़ाने, सेवा बस्तियों में कार्य करने और शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह और संचालन हर्ष राणा ने किया। इस मौके पर जिला प्रचारक दीपक सिंह, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई, इकबाल सिंह, राकेश गिरी, रवि भारत चिकारा, राहुल चौधरी ढडरा, संजीव सिंह, हर्ष राणा, पंकज चौहान, योगेश उर्फ लाला आदि रहे।
सतवाई में आयोजित हिंदू सम्मेलन की फोटो