फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: खेल-खेल में हो गया विवाद तो महिला ने बच्चे की आंख फोड़ी

Tue, 29 Oct 2019 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

परतापुर के छज्जुपुर गांव में सोमवार सुबह खेल-खेल में बच्चों में विवाद हो गया। आरोप है कि एक बच्चे की मां ने दूसरे बच्चे को पीटा और उसकी आंख फोड़ दी। इसकी जानकारी लगने पर घायल बच्चे के परिवार के लोगों ने हंगामा किया। बच्चे को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार संदीप (9) पुत्र नवाब सिंह गांव के ही दूसरे वर्ग के बच्चे के साथ खेल रहा था। खेलते समय किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

आरोप है कि दूसरे वर्ग के बच्चे की मां और पिता ने संदीप के मां और पिता को अपने घर बुलाया, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिसमें संदीप के साथ महिला ने मारपीट कर दी।

विज्ञापन

आरोप है कि दूसरे वर्ग की महिला के हाथ में कोई नुकीली चीज थी, जिससे संदीप के आंख पर प्रहार किया गया। इसकी जानकारी लगते ही गांव के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने हंगामा कर दिया।

जानकारी पर परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों परिवार के लोगों से जानकारी ली। आरोपी पक्ष से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दी। 

बच्चे को दिखाई नहीं दे रहा 
पुलिस के मुताबिक संदीप का इलाज भूड़बराल स्थित सीएचसी में चल रहा है। सीएचसी के डॉक्टरों ने कहा है कि संदीप को एक आंख से नहीं दिखाई दे रहा है। प्राथमिक जांच में आंख में रोशनी नहीं है। डॉक्टर इलाज में करने में लगे हैं। छोटी सी बात पर बच्चे की आंख की रोशनी चली गई, इसका जिम्मेदार महिला को बताया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें