मेरठ जिले में देहलीगेट थानाक्षेत्र के शीशमहल में सोमवार दिनदहाडे़ सर्राफा कारोबारी को रिवाल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों का कहना कि रिवाल्वर की सफाई करते वक्त गोली चल गई थी। इस मामले की पुलिस गंभीरता से दूसरे बिंदु पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। वारदात की जानकारी लगते ही सर्राफा के कारोबारी भी मौके पर पहुंच गए।
सर्राफा कारोबारी विश्वनाथ शर्मा (46) की नील वाली गली स्थित सर्राफा बाजार में चौबे के नाम से दुकान है। पूरा परिवार दिवाली की खुशी मना रहा था। सोमवार दोपहर 2:30 बजे विश्वनाथ शर्मा अपने कमरे में ही लाइसेंसी रिवाल्वर की सफाई कर रहे थे। आरोप है कि रिवाल्वर अचानक हाथ से छूट गई और चल गई। जिसमें एक गोली विश्वनाथ के प्राईवेट पार्ट पर गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर वहां पर पहुंचे और लहूलुहान हालत में उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने विश्वनाथ को मृतक घोषित कर दिया।