फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली महिला, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली महिला, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन

जानीखुर्द। जानी थाना क्षेत्र के गांव ढडरा में शनिवार को एक महिला अपने घर में संदिग्ध हालात में फांसी पर लटकी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मृतका के परिजनों ने सुसराल वालों हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

गांव ढडरा निवासी दिनेश होमगार्ड में कार्यरत है। गत माह तक उसकी तैनाती जानी थाने में थी। इस माह उसकी ड्यूटी नहीं लगी। शनिवार को दिनेश खेत पर काम करने गया था। घर पर उसकी पत्नी रविता (36) अकेली थी। उसके दोनों बच्चे भी घर पर नहीं थे। सुबह करीब 10 बजे वह खेत से लौटा। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने पर भी जवाब नहीं मिला। देर तक दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका के चलते दिनेश ने पड़ोसियों के साथ मिलकर दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। कमरे में उसकी पत्नी का पंखे से फांसी पर लटकी मिली। सूचना पर थाना जानी पुलिस मृतका के परिजन गांव गेझा से मौके पर पहुंचे। परिजनों ने सुसरालियों पर रविता की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम तक तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस के अनुसार घटना की जांच की जा रही है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें