पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव मैनापूठी निवासी अजय ने अपनी ताई सुनीता पत्नी राजकुमार व चचेरे भाई छह वर्षीय वंश का अपहरण का आरोप लगाया है। पीड़ित ने गांव निवासी आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
अजय ने सरूरपुर थाने पर दी तहरीर में बताया कि डेढ़ वर्ष पहले उसके ताऊ राजकुमार की बीमारी के कारण मृत्यु हो गई थी। उसकी ताई सुनीता छह साल के बेटे वंश गांव में रहती थी। इसी बीच उनके घर गांव निवासी आरोपी का आना जाना शुरू कर दिया। सोमवार को उसकी ताई व बेटा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। आरोप कि आरोपी ने उसकी ताई व भाई का अपहरण कर कहीं छिपा दिया है।
पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जबकि मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है। कि आरोपी को हिरासत में लेकर गंभीरता से पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। जल्द महिला को सकुशल बरामद कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।