फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महामाया मंदिर से लौटते समय बच्ची संग लापता हुई महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- पति ने लगाई बरामदगी की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मोदीनगर के सीकरी स्थित महामाया मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई महिला अपनी एक साल की बेटी के साथ लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। शनिवार को पति और महिला के मायके पक्ष के लोग दौराला थाने पहुंचे और पुलिस से महिला व बच्ची की बरामदगी की गुहार लगाई।
विज्ञापन

कस्बा दौराला निवासी दीपक ने दौराला पुलिस को बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को मुजफ्फरनगर के मोरना निवासी नेहा से हुई थी। शुक्रवार को वह पत्नी नेहा और एक वर्षीय बेटी अंशिका के साथ बाइक से सीकरी स्थित महामाया मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गया था। देर शाम घर लौटते समय मोदीनगर क्षेत्र में उसकी पत्नी बच्ची को लेकर बाइक से उतर गई और देखते ही देखते कहीं चली गई। उसने तुरंत बाइक रोककर आसपास काफी तलाश की, लेकिन पत्नी और बेटी का कोई पता नहीं चल सका। घटना की जानकारी अपने परिजनों और ससुराल पक्ष को दी। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि घटना मोदीनगर थाना क्षेत्र की है। पीड़ित को संबंधित थाने भेज दिया गया है और वहां की पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें