फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पैतृक प्लॉट पर कब्जे के प्रयास का आरोप, महिला ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नवादा गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर पैतृक प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का प्रयास करने और विरोध करने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने सरधना थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नवादा निवासी कौशल ने तहरीर में बताया कि गांव में उनका पैतृक प्लॉट है। आरोप है कि उनके ससुराल पक्ष प्लॉट पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं। महिला के अनुसार, जब उसने और उसके परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला ने आरोप लगाया कि पूर्व में भी उनकी इच्छा के विरुद्ध उनके हिस्से के मकान पर कब्जा कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। महिला ने तहरीर में आशंका जताई कि आरोपी उसके और परिवार के साथ किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है। पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई करने और उसे सुरक्षा दिलाने की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार ने मामले में तहरीर पर जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें