महिला का फाइल फोटो व मौके पर पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मवाना में मोहल्ला हीरालाल में सोमवार को घरेलू विवाद के चलते एक विवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान शबनम पत्नी सलमान के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक, खाना बनाने के दौरान शबनम और उसके पति सलमान के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने के बाद शबनम ने कमरे में जाकर पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों ने जब दरवाजा तोड़ा, तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
यह भी पढ़ें: Meerut News Today Live: मेरठ और आसपास की ताजा और अहम खबरें, पढ़ें 11 अगस्त को आपके शहर में क्या हुआ
पुलिस के अनुसार, शबनम की शादी सलमान से करीब 5 साल पहले हुई थी। वह मूल रूप से परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव गाजीपुर की रहने वाली थी। दंपति की दो बेटियां हैं।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में गहरा शोक है।