फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला से 2.09 लाख की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की महिला स्वीटी के खाते से साइबर आरोपियों ने 2.09 लाख रुपये उड़ा दिए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रहलाद नगर निवासी स्वीटी ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 21 नवंबर को उसके नंबर एक अनजान
नंबर से महिला ने कॉल किया था। महिला ने स्वीटी से गलती उसके खाते में 99 हजार रुपये आने की बात कही थी। आरोपी महिला ने स्वीटी से पैसे वापस करने के लिए कहा था। मगर स्वीटी ने कोई भी पैसा खाते में नहीं होने की बात आरोपी महिला को बताई थी। आरोप है कि फोन कटने के बाद उसके मोबाइल पर 10 से अधिक ओटीपी आए थे। कुछ देर बाद उसके तीन बैंक खातों से 2.09 लाख कट गए थे। स्वीटी ने तीनों बैंक में जाकर मामले की जानकारी मैनेजर को दी थी। एसपी क्राइम अवनीश कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें