फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
किठौर (मेरठ)। मेरठ के समर गार्डन में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ससुराल वाले विवाहिता के शव को अपने पैतृक गांव ललियाना ले गए और वहां शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई दोस्त मोहम्मद ने फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाया है। इस मामले में देर रात तक तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जिला हापुड़ के थाना सिंभावली के गांव सेहना निवासी दोस्त मोहम्मद ने बताया कि उसकी बहन शाहनुमा (28) की शादी करीब 10 साल पहले गांव ललियाना निवासी मोहसीन पुत्र सदाकत के साथ हुई थी। मोहसिन गाड़ी चालक है। वह काफी दिनों से मेरठ के समर गार्डन में रहता है। आरोप है कि कई दिन से मोहसिन और बहन शाहनुमा में किसी बात पर झगड़ा चल रहा था। इसके चलते सोमवार की रात उसके ससुरालियों ने मिलकर उसकी बहन शाहनुमा की फांसी लगाकर कर हत्या कर दी।
मंगलवार शाम करीब 4:00 बजे उसकी मौत की जानकारी दी। वह समर गार्डन मेरठ पहुंचे तो वहां कोई नहीं मिला। जानकारी करने पर पता चला कि उसकी बहन को ससुराल वाले किसी गाड़ी में गांव ललियाना छोड़कर फरार हो गए हैं। दोस्त मोहम्मद ने बताया कि उसकी बहन के एक बेटी और एक बेटा है। जिनको वह ललियाना छोड़कर अपनी बहन के शव को अपने गांव ले जाएंगे। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी। मृतका के सभी ससुराल वाले घर से फरार हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि गांव ललियाना में सदाकत का बडा लड़का सलीम तालाब के पास एक मकान बनाकर रहा है, जिसकी आर्थिक हालत बहुत नाजुक है। परिवार से उसका काफी समय से वास्ता नहीं है।
सीओ प्रमोद कुमार शर्मा का कहना है कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें