फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष का हंगामा
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला सराय अफगनान में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो उन्होंने समझौता होने की बात कहते हुए किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला कुम्हारान निवासी आदिल की पुत्री मोहसिना (30) का निकाह नगर में ही मोहल्ला सराय अफगनान निवासी युवक के साथ हुआ था। बृहस्पतिवार को मोहसिना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि मोहल्ला गोमती नगर में सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा है। महिला के मायके वाले व ससुराल वाले दोनों ही मौके पर पहुंचे। मायके वालों ने मोहसिना की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस भी मौके पर पहुंची। लेकिन कुछ ही देर बाद मायके वालों ने पुलिस से किसी भी कार्रवाई से इनकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस वहां से बिना किसी कार्रवाई के लौट गई। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार का कहना है कि महिला की मौत मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस वहां से लौट आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें