फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मां की मौत की खबर सुनकर जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- मछरी गांव के सामने सड़क पर अचानक आए गोवंश से टकराई बाइक
विज्ञापन

भतीजा भी घायल, गमगीन माहौल में शव दफनाया
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मां की मौत की सूचना मिलने पर मढ़ियाई गांव जा रही पौहल्ली निवासी अफशा (44) पत्नी शकील की रविवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। दौराला-सरधना मार्ग पर मछरी गांव के सामने अचानक सड़क पर आए निराश्रित पशु से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में अफसा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहे उनके भतीजे मईनुद्दीन को मामूली चोट आई। अस्पताल में उपचार के दौरान अफसा ने दम तोड़ दिया। सोमवार को गमगीन माहौल में उनके शव को दफना दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
पौहल्ली गांव निवासी अफशा रविवार को मवाना थाना क्षेत्र के बिसौला गांव में रिश्तेदारी में आयोजित बच्चे के नामकरण कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। कार्यक्रम में पहुंचने के कुछ देर बाद उन्हें मढ़ियाई गांव में लंबे समय से बीमार चल रही अपनी मां की मौत की सूचना मिली। मां की मौत की खबर सुनते ही वह अपने भतीजे मईनुद्दीन के साथ बाइक से मढ़ियाई गांव के लिए रवाना हो गईं। बताया गया कि बाइक चालक ने हेलमेट पहन रखा था। जैसे ही वे दौराला थाना क्षेत्र में दौराला-सरधना मार्ग पर मछरी गांव के सामने पहुंचे, तभी अचानक सड़क पर निराश्रित पशु आ गया। बाइक चालक कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बाइक पशु से टकरा गई। टक्कर लगने से अफशा सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई, जबकि मईनुद्दीन को मामूली चोट लगी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने गंभीर रूप से घायल अफशा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मां की मौत के बाद बेटी की हादसे में जान जाने की खबर से परिवार में मातम छा गया। सोमवार को गमगीन माहौल में अफशा के शव को दफना दिया।
विज्ञापन

24 घंटे में मां-बेटी का दफीना
मां की मौत की खबर सुनकर आखिरी बार उसका चेहरा देखने आ रही अफशा खुद दुनिया से चली गई। मां को अंतिम बार देख पाने से पहले बेटी की मौत ने परिजनों को झकझोर दिया। 24 घंटे के भीतर मां-बेटी के दफीने से परिवार में मातम पसरा रहा और हर किसी की आंखें नम थीं।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें