फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हॉस्पिटल की लिफ्ट में महिला की मौत, बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर एल ब्लाॅक पुलिस चौकी के सामने कैपिटल हॉस्पिटल में बृहस्पतिवार शाम अचानक लिफ्ट गिरने से सैन्यकर्मी अंकुश मावी की पत्नी करिश्मा हूण (30) की मौत हो गई। करिश्मा लिफ्ट के दरवाजे में स्ट्रेचर के साथ फंस गई थी। उसने करीब दो घंटे पहले ही बच्ची का जन्म दिया था। कर्मचारी करिश्मा को कमरे में शिफ्ट करने के लिए लिफ्ट से भूतल पर ला रहे थे। महिला की मौत पर गुस्साए तीमारदारों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर दी और पुलिस से तीखी नोकझोंक की। स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को सील कर दिया है। 15 मरीजों को दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया।
विज्ञापन


किठौर क्षेत्र के बहरोड़ा गांव निवासी सेना के जवान अंकुश मावी की पत्नी करिश्मा हूण बृहस्पतिवार सुबह कैपिटल हॉस्पिटल में भर्ती हुई थी। महिला का इलाज डॉ. कविता भाटिया के यहां चल रहा था। दोपहर को 3:45 बजे करिश्मा ने बच्ची को जन्म दिया। शाम 5:40 बजे करिश्मा और उसकी बच्ची को कमरे में शिफ्ट करने के लिए हॉस्पिटल के दो कर्मचारी लिफ्ट के माध्यम से नीचे ला रहे थे। अचानक लिफ्ट की बेल्ट टूट गई। महिला लिफ्ट के दरवाजे में फंस गई। काफी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने लिफ्ट के दरवाजे खोले, तब जाकर महिला को निकाला गया। करिश्मा को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। करिश्मा की बेटी को संतोष नर्सिंग होम रेफर कराया। रात में महिला के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू करा दी। सीएमओ अशोक कटारिया का कहना कि प्राथमिक जांच में हॉस्पिटल में मानक पूरे मिले हैं। जांच कमेटी गठित कर दी है। एसएसपी विपिन टाडा का कहना कि पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें