फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ऑपरेशन से बच्ची को जन्म देने के बाद महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों का आरोप- यात्रा में तेज डीजे बजने के दौरान बिगड़ी महिला की हालत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। कस्बे में शुक्रवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बच्ची को जन्म देने वाली प्रसूता यासमीन (24) पत्नी शाहवेज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के बाहर से गुजर रही यात्रा में तेज आवाज में डीजे बजने के दौरान महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। हालांकि, डीजे की आवाज और महिला की मौत के बीच संबंध की पुष्टि नहीं हो सकी है। नवजात बच्ची सुरक्षित बताई गई है।
विज्ञापन

पति शाहवेज ने शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी को देवी मंदिर के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने करीब 11 बजे उसका ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्ची को जन्म दिया। परिजनों का कहना है कि उस समय प्रसूता और नवजात दोनों की हालत ठीक थी। आरोप है कि ऑपरेशन के करीब तीन घंटे बाद अस्पताल के बाहर से एक यात्रा निकली। यात्रा में तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। इसी दौरान महिला का ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया और उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों के मुताबिक, महिला की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उसे संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। नवजात बच्ची की हालत सुरक्षित बताई गई है। परिजन महिला का शव अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले शाहवेज की शादी मुजफ्फरनगर निवासी यासमीन से हुई थी। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि इस तरह का मामला संज्ञान में नहीं है। पुलिस को हॉस्पिटल में जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें