फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत

विज्ञापन
जानीखुर्द। मृतका ओमवती का फाइल फोटो
विज्ञापन
- मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित गांव रघुनाथपुर में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। मेरठ-बागपत मार्ग पर स्थित गांव रघुनाथपुर में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में 64 वर्षीय महिला की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान बृहस्पतिवार सुबह दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
गांव रघुनाथपुर निवासी ब्रह्मपाल सिंह टेलीफोन विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी ओमवती (64) बुधवार रात करीब 8:00 बजे किसी निजी कार्य से मेरठ-बागपत मार्ग पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ओमवती गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालत गंभीर होने के कारण बृहस्पतिवार सुबह उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित भाग निकला। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मेरठ-बागपत मार्ग पर बढ़ते यातायात और तेज रफ्तार वाहनों के चलते लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया।
सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी वाहन चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें