फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर महिला की मौत, जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर (मेरठ)। एक ट्रक ने बाईपास स्थित वाटर पार्क के सामने रविवार सवेरे बस को ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला दंपती ट्रक की चपेट में आ गया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने चालक एवं ट्रक को़ कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर काला आम निवासी सेवानिवृत्त फौजी तेजवीर सिंह रविवार सवेरे पत्नी माला (40) के साथ बाइक पर सवार होकर मोदीनगर की ओर से अछरोंडा गांव में रिश्तेदारी में आ रहे थे। वे परतापुर बाईपास स्थित वाटर पार्क के सामने पहुंचे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपती ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक का पहिया महिला के सिर के ऊपर से गुजर गया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पति घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने केले से लदे ट्रक एवं उसके चालक मुज्जमिल पुत्र मोहर्रमअली निवासी छपरचौली थाना भगवानपुर को कब्जे में ले लिया। इस दौरान बाईपास पर जाम लग गया। पुलिस ने ट्रक को साइड कराकर यातायात सुचारु कराया। थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें