फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: हापुड़ रोड पर सड़क दुर्घटना में महिला की मौत, सिपाही की लापरवाही से हुआ हादसा, बखेड़ा

Sat, 19 Sep 2020 06:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

  • बाइक सवार को रोकने के प्रयास में चेकिंग कर रहे सिपाही पर डंडा मारने का आरोप
  • बाइक चला रहे व्यक्ति की बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक के नीचे आई
विज्ञापन
accident news, - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में हापुड़ रोड पर 44 वाहिनी पीएसी के सामने चेकिंग कर रहे सिपाही की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। सिपाही ने बाइक सवार को रोकने के लिए जैसे ही डंडा मारा तभी बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। जिसमें पति के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हंगामा कर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची खरखौदा और लिसाड़ीगेट पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


गंगानगर थाना क्षेत्र के कसेरू बक्सर निवासी हाजी अली अपनी पत्नी कमरूनिशा के साथ शनिवार दोपहर को अपनी रिश्तेदारी से अपने घर आ रहे थे। खरखौदा थाना क्षेत्र में 44 वी वाहिनी पीएसी के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। आरोप है कि चेकिंग कर रहे सिपाही ने बाइक सवार को रोकने के लिए जैसे ही डंडा मारा।

डंडा लगने से बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। जिसमें बाइक सवार तो बच गया, लेकिन महिला कमरूनिशा की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर बिजली बंबा चौकी की पुलिस लिसाड़ीगेट थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई। इसके बाद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करते हुए कहा कि पुलिस चेकिंग कर रही थी। सिपाही पर करवाई की जाए। काफी देर तक जाम लगा रहा। हापुड़ रोड पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में मशक्कत करते हुए पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें