फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: सड़क हादसे में महिला की मौत, युवक घायल, चालक कार छोड़कर मौके से फरार

Sun, 31 Mar 2019 08:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में मेरठ करनाल हाईवे पर रविवार सुबह कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सहित दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। गंभीर अवस्था में दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतका के मायके व ससुराल में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


सहारनपुर जनपद के टपरी गांव निवासी जोनी (21) पुत्र ऋषिपाल अपनी मौसी शामली जनपद के बाबरी थाने के गांव हिरनवाड़ा निवासी राजेश की पत्नी अनीता उर्फ नीता ( 38) के साथ बाइक से अपने मामा के यहां गांव बिराल में रस्म तेरहवीं में जा रहा थे। जोनी ने हेलमेट नही पहना था। मेरठ-करनाल हाईवे पर लोई गांव के पास सड़क पार करते समय कार की टक्कर से दोनों बाइक सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गए। 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर फुगाना महावीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गंभीर अवस्था में दोनों को कस्बे की सीएचसी पर भर्ती करवाया गया। सीएचसी पर चिकित्सकों ने अनीता को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में जोनी को जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अनीता के मायके गांव बिराल व उसकी ससुराल हिरनवाड़ा में कोहराम मच गया।

पुलिस की सूचना पर मायके व ससुराल वाले कस्बे की सीएचसी पर पहुंच गए। पंचनामा भरने के बाद फुगाना पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद कार का चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। इंस्पेक्टर महावीर सिंह ने बताया की कार को कब्जे में ले लिया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें