भाजपा सरकार ने पांच साल में यूपी के विकास के लिए दस लाख 27 हजार तीन सौ 23 हजार करोड़ रूपये दिए हैं। जबकि कांग्रेस की सरकार ने दस साल में तीन लाख 30 हजार करोड़ रूपये ही दिए थे। गठबंधन पर पर तंज कसते हुए कहा कि जो बुआ भतीजे एक दूसरे का मुंह नहीं देखते थे, वह मोदी के खिलाफ एक मंच पर आ गए हैं। विपक्ष महा गठबंधन बनाकर भाजपा को हराने का सपना देख रहा है।
उन्होंने कहा कि यूपी में इस बार 73 नहीं बल्कि 74 सीट आएंगीं। नगीना की जनता से वादा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा नगीना सीट जीतने के बाद नगीना लोकसभा में डा. भीमराव अंबेडकर तीर्थ सेंटर का निर्माण करने व बिजनौर को काष्ठ कला के क्षेत्र में विकासित किया जाएगा।
हिंदुओं को समझौता एक्सप्रेस वे बम बिलास्ट में कांग्रेस सरकार में निर्दोष को फंसा दिया। अभी हाल में पंचकुला कोर्ट ने इन सब को निर्दोष करार दिया है। कांग्रेस ने दुनिया बार में आतंकबाद में हिंदुओं को बदनाम करने का काम किया। जिसे हिंदू कभी माफ नहीं करेंगे। हिंदू कभी आतंकवादी नहीं हो सकता। गठबंधन आतंकियों को बचाना चाहता है। पुलवामा आतंकी हमले में जब सैनिकों शहादत का बदला मोदी सरकार ने सैनिकों की तेहरवीं के दिन लेकर साबित कर दिया कि जो देश से टकराएगा वह टिक नहीं पाएगा।