मुजफ्फरनगर जनपद में आज दोपहर एक तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिले के मंसूरपुर थानाक्षेत्र निवासी महिला ऊषा (55) बुधवार दोपहर बाजार से सामान लेकर लौट रहीं थी कि एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं हादसे को अंजाम देकर आरोपी कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।