फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दहेज उत्पीड़न से त्रस्त महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान दम तोड़ा

Sun, 08 Sep 2019 04:14 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ में शनिवार को एक विवाहिता की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। महिला का शहर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न के मामले में तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चालान कटा तो बाइक छोड़कर भागा इंस्पेक्टर, हेलमेट को लेकर लोग बना रहे ऐसे बहाने, नहीं रोक पाएंगे हंसी

मेरठ के सोफीपुर निवासी सोनिया (21) का विवाह चार माह पहले रामराज स्थित विद्यापुरी निवासी दीपक से हुआ था। शनिवार को  विवाहिता ने दहेज उत्पीड़न और गृहक्लेश से तंग आकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां रविवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: लव-सेक्स और धोखा: रंगदारी मांगने के मामले में पीड़िता ने खोली परतें, ऑडियो-वीडियो किए जारी

महिला के मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पूरे मामले की जांच की जा रही है। परिजनों के तहरीर पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें