फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: हाईवे पार कर रही महिला श्रद्धालु को कार ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला थाना क्षेत्र में वदीलपुर के होटल के सामने हुआ हादसा
विज्ञापन

- महाराष्ट्र की महिला तीर्थ यात्रा पर परिवार के साथ हरिद्वार जा रही थी
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला।दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर वलीदपुर गांव के पास एक ढाबे के सामने रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में महाराष्ट्र निवासी महिला केरूबाई की मौत हो गई। हाईवे कार करते समय एक कार ने उसे चक्कर मारकर रौंद दिया। वह टूरिस्ट बस से हरिद्वार दर्शन के लिए जा रही थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि मृतका की पहचान महाराष्ट्र के जनपद परभणी के थाना ताड़कलश क्षेत्र के गांव कड़गांव निवासी केरुबाई (46) वर्ष पत्नी बालाजी के रूप में हुई। वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ एक टूरिस्ट बस से हरिद्वार जा रही थीं। रविवार सुबह यात्रा के दौरान बस दौराना थाना क्षेत्र में वलीदपुर में हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे के पास रुकी थी। इसी दौरान महिला बस से उतरकर हाईवे पार कर रही थीं। महिला जैसे ही हाईवे पार करने लगीं, तभी दिल्ली की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला दूर जाकर गिरी। हादसे के बाद कार चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस में सवार परिजन व अन्य यात्री मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही दौराला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है तथा उनकी तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें