फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पॉलिसी बंद कराने के नाम पर महिला से 18 हजार की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र की सीमा धीगड़ा को साइबर ठगों ने अपना शिकार बना लिया। ठग ने बीमा पॉलिसी बंद कराने के नाम पर फोन कर लिंक भेजा और उस पर क्लिक करते ही महिला के क्रेडिट कार्ड से 18 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन पर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला रंगी निवासी सीमा धीगड़ा ने पुलिस को बताया कि 5 जून दोपहर को उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बीमा कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि यदि उन्हें इंश्योरेंस पॉलिसी नहीं चाहिए तो भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दें, अन्यथा पॉलिसी चालू हो जाएगी।
पीड़िता ने जैसे ही उन्होंने भेजे गए लिंक पर क्लिक किया, उनके क्रेडिट कार्ड से तीन बार में 18 हजार रुपये खाते से निकल गए। मैसेज देख महिला परेशान हो गई। महिला ने बैंक अधिकारियों को फोन कर मामले की जानकारी दी थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिक की दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें