फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर किया जानलेवा हमला, महिला गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। गांव मुंडाली में पुरानी रंजिश के चलते एक घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बचाव में आईं अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुंडाली निवासी अल्लादिया ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे। तभी गांव के सुभान अली, कादम अली, आकिल, तालिब, तरन्नूम, आरिफा और रुकैया लाठी-डंडों के साथ उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। आकिल और तालिब ने अल्लादिया और मुनीफा को डंडों से पीटा। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार की अन्य महिलाओं ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत पीआरवी 112 को घटना की सूचना दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ किठौर की सौम्या अस्थाना ने इस मामले पर जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें