यूपी के बिजनौर में एक महिला ने अपनी तीन साल की मासूम के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने महिला के शव को ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार धामपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक महिला ने अपनी तीन साल की बेटी को गोद में लेकर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी जीआरपी को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला व बच्ची के शव को ट्रैक से उठाकर पोस्टमार्टम के लए भेजा।
पुलिस के मुताबिक महिला की पहचान पूजा निवासी मोहल्ला शहीद नगर, नूरपुर के रूप में हुई है। महिला के पिता का नाम कामेंद्र चौहान उर्फ कम्मू है। गुरुवार सुबह पूजा ने गृहक्लेश से तंग आकर तीन वर्षीय बालिका के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।