फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटने की कोशिश, सिक्योरिटी गार्ड पर हमला

Thu, 13 Jun 2019 05:02 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- युवती ने फोन करके हथियार लैस बदमाशों को बुलाया
- घेराबंदी होते ही बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए फरार
- सिक्योरिटी गार्ड की शिकायत पर टीपीनगर थाने में केस दर्ज
विज्ञापन
एटीएम केबिन के अंदर युवती और गार्ड में होती हाथापाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 स्टील कारोबारी से 7.50 लाख की लूट का मामला ठंडा हुआ नहीं कि बदमाशों ने बुधवार को फिर लूटपाट करने की कोशिश कर दी। इस बार बदमाशों ने रोहटा रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पर धावा बोला। बदमाशों ने सिक्योरिटी गार्ड पर जानलेवा हमला किया। लोगों की भीड़ लगने पर बदमाश हवाई फायरिंग करते फरार हो गए।
विज्ञापन

यह वारदात रोहटा रोड फाजलपुर स्थित एसबीआई के एटीएम बूथ पर बुधवार दोपहर हुई। सिक्योरिटी गार्ड राजू ठाकुर निवासी सलावा सरधना एटीएम की सुरक्षा मद्देनजर ड्यूटी पर था। दोपहर 2:30 बजे एटीएम बूथ में एक युवती फोन पर बात कर रही थी। गार्ड ने युवती को एटीएम बूथ से बाहर बात करने को कहा। इससे पहले युवती एटीएम के आसपास घूम रही थी। युवती ने फोन किया, जिस पर हथियारों से लैस 6-7 बदमाश वहां पर पहुंच गए। बदमाशों ने एटीएम पर धावा बोला और गार्ड को पीटना शुरू कर दिया।
 एटीएम पर धावा होने पर गार्ड ने शोर मचाया। जिस पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बदमाशों को घेरने का प्रयास किया, जिस पर बदमाश फायरिंग करते फरार हो गए। युवती भी वहां से भाग निकली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची टीपीनगर पुलिस ने एटीएम बूथ पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में ली। पुलिस ने गार्ड को अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाया। उसकी शिकायत पर टीपीनगर थाने में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

एटीएम बूथ में घुसे थे बदमाश
हथियारों से लैस बदमाश काले रंग की गाड़ी में आए थे। गाड़ी पर हरियाणा का नंबर था। युवती फोन करके एक तरफ खड़ी हो गई। बदमाश आए और सीधे एटीएम बूथ में घुस गए। गार्ड के शोर मचाने पर लोगों की भीड़ एटीएम की तरफ दौड़कर आई। जिसको देखकर बदमाश युवती समेत गाड़ी में सवार होकर फरार हुए। सूचना पर यूपी-100 पुलिस की गाड़ी वहां पहुंच गयी। उन्होंने गार्ड से पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही गाड़ी का नंबर भी नोट किया। पुलिस ने गाड़ी का नंबर ट्रेस कर लिया है।
गाड़ी सवार युवकों ने चलाई गोलियां
एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ देख गाड़ी में सवार युवक रोहटा रोड पर रेलवे ओवर ब्रिज की ओर दौड़ पड़े। कुछ युवक बाइकों पर सवार होकर उनके पीछे दौड़े। काफी दूर तक उन्होंने उनका पीछा किया। बताया जाता है कि ओवर ब्रिज के पास फाटक लगा था। खुद को घिरता देख गाड़ी में सवार युवकों ने बाइक सवारों पर एक के बाद एक दो फायर झोंके। फायर होता देख बाइक सवार लौट गए। उधर आरोपी कार सवार भी फाटक खुलते ही फरार हो गए।
आरोपियों की तलाश जारी है
एटीएम के गार्ड पर हमला हुआ है। हवाई फायरिंग होने की जानकारी लोगों ने दी। गाड़ी के नंबर की जांच कर आरोपियों की तलाश जारी है। युवती ने फोन करके युवकों को वहां पर बुलाया था। इस मामले की गंभीरता से जांच होगी। -डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें