फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'हम तीनों ने जहर खा लिया है...', मायके फोन पर महिला ने दी जानकारी; मां ने इस वजह से बेटियों संग की खुदकुशी

Thu, 13 Feb 2025 01:33 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में महिला ने दो बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। दूसरी बेटी ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को मां और एक बेटी की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
muzaffarnagar suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना इलाके के वजीराबाद गांव में घरेलू कलह के बाद महिला विनती (42) ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। बुधवार को विनती और उसकी बेटी सृष्टि की मौत हो गई थी, जबकि गुरुवार को सपना की भी मौत हो गई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिला ने बुधवार को अपनी 12 साल की बेटी सपना और 10 साल की बेटी सृष्टि के साथ सल्फास का सेवन कर लिया था। इसके बाद महिला ने अपने मायके ककरौली में कॉल कर तीनों के जहर खाने की सूचना दी। 

मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को जानकारी दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। तीनों मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई। दोनों बेटियों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


देर रात सृष्टि की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सपना की मेरठ में मौत हो गई। मृतका का पति भगत पास के ही गांव छछरौली में दूध की डेयरी संचालित करता है। 
 
Trending Videos

दंपती के बीच आए दिन विवाद रहता था। सामाजिक लोगों ने कईं बार समझौता कराया था। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी का कहना है कि महिला ने घरेलू कलह में जहर खाया है।

मोरना से मंगाया था सल्फास 
बुधवार को भी दंपती के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला ने किसी के माध्यम से मोरना से सल्फास मंगाया गया था। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे अपनी बेटियों के साथ सल्फास खा लिया।
 
विज्ञापन

पति पर शक के चलते रहता था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को शक था कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से दंपती के बीच विवाद रहता था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें