फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक कदम: खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, पत्नी ने फांसी लगाकर दी जान, लाश देख उड़े होश

Fri, 03 Dec 2021 04:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में एक परिवार में विवाद होने के बाद महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं कमरे में महिला की लाश देख परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आत्महत्या मामला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को दिल्ली सूचना दे दी है।

विज्ञापन


ये है मामला
मेरठ में सदर बाजार थाना क्षेत्र के रजबन बड़ा बाजार निवासी आसाराम माली है। उसकी शादी दिल्ली निवासी साधना से हुई थी। दंपती के दो बेटी व एक बेटा है। वहीं शुक्रवार सुबह खाना बनाने को लेकर साधना का पति से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद विवाहिता कमरे में चली गई और उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे की कुंडी नहीं खुलने पर आसाराम और आसपास के लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे में विवाहिता का शव देखकर सभी के होश उड़ गए। 

यह भी पढ़ें: अडानी समूह बनाएगा गंगा एक्सप्रेसवे : अमरोहा से प्रयागराज तक मिला तीन चरणों का काम 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत का कहना है कि मृतक महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वे लोग दिल्ली से चल दिए है। मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: व्यापारी की मौत का मामला: तेजी से वायरल हो रहा ऑडियो, बहनोई ने पत्नी को लेकर खोला ये बड़ा राज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें