फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: आस्ट्रेलिया से आई महिला से छेड़छाड़, ब्यूटी पार्लर में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शास्त्रीनगर में शादी समारोह में हिस्सा लेने आस्ट्रेलिया से आई महिला से शुक्रवार शाम ब्यूटी पार्लर में छेड़छाड़ हो गई। जानकारी लगने पर महिला के रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। ब्यूटी पार्लर संचालक से महिला के रिश्तेदार की बातचीत हुई। इसी दौरान कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट और तोड़फोड़ हो गई। सूचना पर नौचंदी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने ब्यूटी पार्लर स्टाफ के खिलाफ छेड़छाड़ की तहरीर दी है। वहीं, संचालक ने भी मारपीट करने की तहरीर महिला और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ दी है। ब्यूटी पार्लर एक भाजपा नेता का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

शास्त्रीनगर में एक व्यापारी की पुत्री की 24 नवंबर को शादी है। शुक्रवार को घर में हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। शादी में आस्ट्रेलिया में रह रही महिला रिश्तेदार भी आई थी। आस्ट्रेलिया की महिला दुल्हन की बहन को साथ लेकर शाम को शास्त्रीनगर के खरबंदा सैलून में गई थी। आरोप है कि ब्यूटी पार्लर में एक कर्मचारी ने महिला से छेड़छाड़ कर दी, इसका विरोध करने पर दुल्हन के बहन के साथ भी अभद्रता की गई। महिला ने फोन कर रिश्तेदारों को बुला लिया। जहां पर ब्यूटी पार्लर स्टाफ और महिला के रिश्तेदारों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। तोड़फोड़ हुई तो ब्यूटी पार्लर में अफरातफरी मच गई।
सूचना पर इंस्पेक्टर नौचंदी ईलम सिंह थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। महिला ने ब्यूटी पार्लर संचालक सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी। महिला ने बताया है कि दुकान में उसके साथ अभद्रता की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी देखना शुरू कर दिया है। ब्यूटी पार्लर संचालक ने पैसा न देने पर महिला द्वारा अपने रिश्तेदारों को बुलाकर मारपीट और तोड़फोड़ कराने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर नौचंदी ने दोनों पक्ष से तहरीर ली और जांच करनी शुरू कर दी। मारपीट करने वाले युवक दूसरे समुदाय के बताए गए हैं।
विज्ञापन



हल्दी के कार्यक्रम से ब्यूटी पार्लर पहुंचे लोग
व्यापारी के घर हल्दी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान महिला का फोन रिश्तेदार के मोबाइल पर पहुंचा और बोली कि ब्यूटी पार्लर में मेरे साथ छेड़छाड़ हो गई। यह सुनते ही रिश्तेदार आगबबूला हो गए और कार-बाइक से मौके पर पहुंचे। ब्यूटी पार्लर संचालक से घटना के बारे में रिश्तेदारों ने पूछना शुरू कर दिया। संचालक ने छेड़छाड़ की बात से इन्कार करते हुए पैसे न देने की बात कही। वहीं, आस्ट्रेलिया से आई महिला और उसकी रिश्तेदार ने छेड़छाड़, अभद्रता करने की आरोप लगाया।


मामला गंभीर है। महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर स्टाफ पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। ब्यूटी पार्लर संचालक ने पैसा मांगने पर महिलाओं द्वारा रिश्तेदारों को बुलाकर हमला करने की बात कही है। दोनों पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। सीसीटीवी भी देखा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। - विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें