फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला ने साकेत चौराहे पर पति को प्रेमिका संग पकड़ा, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने शराब के नशे में पत्नी से की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंकरखेड़ा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के साकेत चौराहे पर सोमवार दोपहर पत्नी ने पति को प्रेमिका के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया। लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पति, पत्नी और प्रेमिका के बीच सड़क पर तीखी नोंकझोंक हो गई। सड़क पर हंगामे की स्थिति बन गई। पति मौका पाकर भाग गया। सोमवार रात पति ने घर पहुंचकर महिला के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र की अंबेडकर रोड निवासी महिला ने थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसके पति राकेश का एक युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। प्रेमिका को लेकर दंपती में विवाद चल रहा है। सोमवार को पति अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए घर से निकला। महिला ने पति का पीछा शुरू कर दिया। पति साकेत चौराहे पर सड़क किनारे खड़े होकर प्रेमिका से बात करने लगा। इसी बीच महिला ने दोनों को पकड़ लिया। महिला ने पति की हरकतों का विरोध किया। दोनों में सड़क पर कहासुनी हो गई। सड़क पर हंगामा देख लोगों जमा हो गए। पति हंगामे के बीच चुपचाप निकल गया। आरोप है कि रात के समय राकेश शराब पीकर घर पहुंचा। राकेश ने पत्नी के साथ जमकर मारपीट की। मारपीट में पत्नी चोट लगने से घायल हो गई। आरोपी मारपीट करने के बाद भाग गया। पत्नी परिजनों के साथ थाने पहुंची और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें