फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: श्मशान घाट में मिला महिला का शव, मोबाइल से गायब था सिम, नजदीक पड़े शराब के पव्वों से बढ़ा मौत का रहस्य

Thu, 28 May 2026 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर क्षेत्र में श्मशान घाट के अंदर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास मिले मोबाइल से सिम गायब थी, जबकि आसपास शराब के खाली पव्वे पड़े मिले।

 

विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह श्मशान घाट के अंदर एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के पास पड़ा मोबाइल और उसमें से गायब सिम ने पूरे मामले को और रहस्यमय बना दिया है। वहीं घटनास्थल के आसपास देसी शराब के खाली पव्वे मिलने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


श्मशान घाट के अंदर पड़ा मिला शव
घटना पूठ खास मार्ग स्थित श्मशान घाट की है। सुबह ग्रामीणों ने श्मशान घाट के अंदर एक महिला का शव पड़ा देखा, जिसके बाद तत्काल सहायता सेवा को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से महिला की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: मेरठ में रिश्तों का कत्ल: जमीन के लिए हत्या, छोटे भाई को मारकर खेत में दबाया शव, 23 दिन बाद खुली वारदात

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल मिला, लेकिन सिम थी गायब
पुलिस को महिला के शव के पास एक मोबाइल फोन पड़ा मिला, लेकिन उसमें से सिम गायब थी। इसके अलावा घटनास्थल के पास देसी शराब के खाली टेट्रा पैक भी पड़े मिले। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल के जरिए महिला की पहचान और उसके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

शरीर पर चोट के निशान नहीं
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतक महिला की उम्र लगभग 35 वर्ष बताई जा रही है। महिला की जीभ बाहर निकली हुई थी, हालांकि शरीर पर किसी तरह के चोट के स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में तंत्र क्रिया को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना अभी जल्दबाजी होगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगी तस्वीर
नगर पुलिस अधीक्षक विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि शव को परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। फॉरेंसिक टीम भी मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें