फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को बंधक बनाकर रखने की सूचना से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को बंधक बनाकर रखने की सूचना से मचा हड़कंप
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती क्षेत्र में युवती को बंधक बनाकर रखने की सूचना पर रविवार शाम हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को लेकर थाने आ गई।
मूलरूप से दरभंगा बिहार का रहने वाला एक परिवार पिछले कुछ साल से दिल्ली में रह रहा था। करीब चार महीने पहले एक युवक दिल्ली की एजेंसी के माध्यम से नौकरी दिलाने की बात कहकर युवती को साथ ले आया था। रविवार शाम युवती की मां लालकुर्ती थाने पहुंची और बेटी को बंधन मुक्त कराने की गुहार लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस को बताया गया कि उनकी बेटी को वेस्टर्न कचहरी रोड स्थित एक कॉलोनी में बंधक बनाकर रखा गया है। पुलिस पहुंची और युवती को लेकर थाने आ गई। यहां मां ने बताया कि बेटी को 10 दिन के लिए काम पर रखा गया था। समय पूरा होने पर उन्होंने एजेंसी में संपर्क किया तो संचालक ने बेटी की जानकारी होने से मना कर दिया। 17 मार्च को बेटी की शादी थी, लेकिन वह भी बेटी के न लौटने पर शादी टूट गई।
उधर, जिन लोगों ने युवती को काम पर रखा था, वे भी थाने आ गए। उन्होंने युवती को बंधक बनाकर रखने के आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास कांट्रेक्ट पेपर हैं। सात हजार रुपये महीने पर युवती को रखा गया था।
विज्ञापन

एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि युवती ने बंधक बनाकर रखने की बात से इंकार किया है। छात्रा के बयान कराए जाएंगे। युवती के बयानों के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें