फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छेड़खानी करने पर महिला ने मनचले को चप्पल से धुना, भीड़ ने भी की पिटाई

Mon, 24 Jun 2019 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
महिला ने बीच सड़क पर कर डाली मनचले की धुनाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेरठ में खत्ता रोड पर रविवार रात महिला को छेड़ना मनचले को भारी पड़ गया। पहले महिला ने मनचले को चप्पल से जमकर पीटा तो फिर भीड़ ने धुन डाला। यही नहीं अंगोछे से गला घोंटने की कोशिश कर डाली। पुलिस पहुंची तो मनचला बेहोश होने का ड्रामा कर मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार माधवपुरम ब्रह्मपुरी निवासी एक महिला रविवार रात करीब दस बजे खत्ता रोड की तरफ से होते हुए घर लौट रही थी। इस दौरान एक मनचले ने महिला के साथ छेड़छाड़ कर दी। 

महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने अश्लील कमेंट्स करने शुरू कर दिए। महिला ने शोर मचाया तो मनचला गालीगलौज कर वहां से भागने लगा। लेकिन महिला ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और बीच चौराहे पर चप्पल से पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां आसपास के लोगों को जैसे ही छेड़छाड़ का पता चला तो भीड़ भी युवक पर टूट पड़ी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

भीड़ ने भी युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान कुछ लोगों ने कंट्रोल रूम को कॉल की लेकिन कॉल नहीं लगी। जिसके बाद युवक लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर के सीयूजी नंबर पर कॉल की। इस दौरान बीच चौराहे पर हंगामा हो गया। जिसके बाद सड़क पर जाम लग गया। जो भी पहुंचता वही युवक को पीटना शुरू कर देता। इस दौरान युवक को भीड़ ने पकड़ रखा। 

करीब पांच मिनट बाद यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक ने बेहोश होने का ड्रामा कर आंख बंद कर ली। जैसे ही पुलिसकर्मी गाड़ी उतरने लगी इस बीच युवक भीड़ से छूटकर भाग निकला। पकड़ा गया युवक फतेहउल्लापुर का रहने वाला था। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही युवक भाग निकला था। तहरीर के आधार पर जांच कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

अंगोछे से गला घोंटने की कोशिश
भीड़ ने अंगोछे से मनचले का गला घोंटने की कोशिश की। युवक यही कहता रहा है कि अब माफी मांग तो रहा हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें