फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पचास हजार न देने पर महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर किए वायरल 

Mon, 24 Jun 2019 12:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक महिला का अश्लील फोटो बनाकर व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल कर दिया गया। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार लिसाड़ी गेट क्षेत्र निवासी एक युवक मैकेनिक है। उसने बताया कि शनिवार को उसे पता चला कि उसकी पत्नी का किसी ने अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। 

विज्ञापन

पड़ताल में सामने आया कि जिस नंबर से वह फोटो व्हाट्स ग्रुप में डाला गया था, वह नंबर उसकी दुकान पर ही काम करने वाले युवक का है। आरोपी युवक का उसके घर आना-जाना था। 

संभवत: उसी दौरान उसने उसकी पत्नी का फोटो खींच लिया। कई दिनों से वह उससे 50 हजार रुपये की मांग करता आ रहा था। उसके मना करने पर उसने ये हरकत की। 

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली खां ने बताया कि आरोपी युवक को मैकेनिक की पत्नी ने किसी बात को लेकर फटकार लगा दी थी। इसी से नाराज होकर उसने फर्जी तरीके से अश्लील फोटो बनाकर वायरल कर दिया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें