फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख नहीं मिलने पर महिला को पीटा, जलाकर हत्या की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहटा (मेरठ)। थाना क्षेत्र के सलाहपुर गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की नकद रकम न देने पर एक महिला के साथ उसके ससुरालियों द्वारा मारपीट और मानसिक उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला को जलाकर मारने की कोशिश भी की। ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत की। इसके बाद पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सलाहपुर गांव निवासी समरजहां पुत्री अबनूस ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका निकाह पांच साल पहले जनपद मुजफ्फरनगर के गांव शेरपुर लुहारों वाली गली निवासी हरीश के साथ हुआ था। विवाह में पिता ने सामर्थ्य से अधिक खर्च किया, लेकिन कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग करने लगे। उसने कई बार पति हरीश और सास रोशन तारा को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार प्रताड़ित करते रहे। डेढ़ वर्ष बाद बेटी के जन्म के बाद अत्याचार और बढ़ गए।
पीड़िता ने बताया कि हाल ही में ससुराल पक्ष ने उसके कमरे में घुसकर उस पर तेल डालकर आग लगाने की कोशिश की। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे बचाया। समरजहां ने कॉल कर मायके पक्ष को सूचना दी। इसके बाद वह परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर समरजहां ने एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति हरीश, सास रोशन तारा, जेठ इरफान और अलीशान के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें