हिलवाडी गांव में बेवा महिला को ससुराल वालों ने प्रेमी के संग जाने से मना करने पर उसने सल्फास खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने अस्तपाल में पहुंचकर मामले की जांच की।
डोली पत्नी स्वर्गीय विनोद पुत्र भंवर सिंह हिलवाडी गांव की रहने वाली है। चार माह पूर्व विनोद की मौत हो गई थी, डोली के अब तीन बेटे हैं। जिनमें शिवा नौ वर्ष, राज आठ वर्ष, नेकित चार वर्ष का है। पति की मौत हो जाने के बाद गांव के ही प्रवेश के साथ उसके प्रेम प्रंसग हो गया था। प्रवेश भी तीन बच्चों का पिता है और उसकी पत्नी मुकबाधिर है। शुक्रवार को प्रवेश डोली के घर पर पहुंचा तो डोली ने उसके साथ जाने को कहा, लेकिन उसके ससुराल वालों ने मना कर दिया, इससे क्षुब्ध होकर डोली ने कमरे में घुसकर सल्फास की गोली खा ली।
दरवाजा तोडकर प्रवेश उसे लेकर एक निजी अस्पताल में लेकर आया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत खतरें से बाहर है। चिकित्सक द्वारा मोमो भेजकर पुलिस को जानकारी दी गई। अस्पताल में डोली ने प्रवेश को अपना पति बताया। इस संबंध में डोली के ससुर भंवर सिंह ने कोतवाली में तहरीर देते हुए इस मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी गई।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें